सुहागिन महिलाएं आज रखेंगे पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का व्रत

Updated:
विज्ञापन

सुहागिन महिलाएं आज रखेंगे पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का व्रत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोगरी

आपके शहर में

विज्ञापन

हर साल हरितालिका तीज का व्रत भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है. निर्जला व्रत रख सुहागिनें पति की लंबी आयु की कामना के लिए शिव और मां पार्वती की पूजा करती है. साल में एक बार हरितालिका तीज का व्रत सुहागिनें रखती है. हरितालिका तीज का व्रत सूर्योदय से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय के बाद समाप्त होता है. यह व्रत हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. इस साल शुक्रवार के दिन हरितालिका तीज पड़ रहा है. मान्यता है भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने यह व्रत किया था.आचार्य रिपंजय झा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया के कारण इस बार छह सितंबर शुक्रवार को हरितालिका तीज का यह पवित्र व्रत महिलाएं रखेंगीं. महिलाएं अन्न व जल ग्रहण लिए बिना यह व्रत रखती हैं. पुराणों के अनुसार इस व्रत को देवी पार्वती ने शिव जी को वर के रूप में पाने किया था. इस दिन पूजा-अर्चना के साथ मां पार्वती की कथा भी सुनी जाती हैं. इस दिन शिव-पार्वती के साथ गणेश की पूजा-अर्चना करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन