गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली: परिजनों का हंगामा; 2 ANM और 2 GNM से मांगा गया स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के नाम पर कथित अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन ने दो एएनएम और दो जीएनएम से जवाब तलब किया है.

विज्ञापन

खगड़िया, गोगरी. गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव कराने पहुंची महिलाओं के परिजनों से कथित अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. मामले को लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश को लिखित आवेदन देकर शिकायत की. शिकायत के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दो एएनएम और दो जीएनएम से स्पष्टीकरण मांगा है.

विज्ञापन

प्रसव के नाम पर पैसे मांगने का लगाया आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में तैनात दो एएनएम और दो जीएनएम ने प्रसव कराने के नाम पर उनसे पैसे की मांग की. आरोप है कि कम राशि देने पर प्रसव कराने में आनाकानी की गयी और परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया. शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से जवाब मांगा है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही गयी है.

चार स्वास्थ्यकर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से जारी स्पष्टीकरण में एएनएम कुसुमलता कुमारी और रीता कुमारी तथा जीएनएम शकुन्तला कुमारी और गुंजन कुमारी से जवाब मांगा गया है.

स्पष्टीकरण में अलग-अलग तिथियों और समय पर इन स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कराए गए प्रसव का उल्लेख किया गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार 9 सितंबर को मौसम प्रिया, 10 सितंबर की रात सीता कुमारी और 11 सितंबर की रात श्वेता कुमारी का प्रसव शकुन्तला कुमारी जीएनएम और रीता कुमारी एएनएम द्वारा कराया गया.

वहीं 10 सितंबर को श्वेता कुमारी और रिमझिम कुमारी का प्रसव गुंजन कुमारी जीएनएम और कुसुमलता कुमारी एएनएम द्वारा कराए जाने का उल्लेख स्पष्टीकरण में किया गया है.

कम पैसे देने पर प्रसव में आनाकानी का आरोप

अस्पताल प्रशासन की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण में कहा गया है कि संबंधित लाभार्थियों के परिजनों से प्रसव कराने के नाम पर कथित अवैध वसूली की गयी. आरोप यह भी है कि कम पैसे देने पर प्रसव कराने में आनाकानी की गयी.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण में कहा है कि इस तरह की शिकायत से संस्थान की छवि धूमिल हुई है. संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से पूरे मामले पर अपना पक्ष रखने को कहा गया है.

जवाब मिलने के बाद सिविल सर्जन को भेजा जाएगा पत्र

मामले को लेकर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश ने कहा कि सभी आरोपी एएनएम और जीएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों का जवाब मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि जवाब के आधार पर सिविल सर्जन को भी पत्र भेजकर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. अस्पताल प्रशासन ने मामले में जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Also Read: बिहार में चीनी मिल लगाने वालों को 1 रुपये में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, सरकार देगी 70 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें पूरा प्लान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन