ePaper

ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से ही प्रभु मिलते: वंदना किशोरी

Updated at : 10 Dec 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से ही प्रभु मिलते: वंदना किशोरी

ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से ही प्रभु मिलते: वंदना किशोरी

विज्ञापन

परबत्ता. राजकीयकृत जगन्नाथ राम इंटर उच्च विद्यालय सलारपुर के मैदान में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्ति की गंगा बह रही है. मंगलवार को अयोध्या से आयी कथा वाचिक वंदना किशोरी ने शिव विवाह पर चर्चा करते हुए कहा कि पर्वत राज हिमालय की तपस्या के बाद उनके घर अवतरित माता पार्वती बचपन से ही बाबा भोलेनाथ की अनन्य भक्त थीं, एक दिन पर्वतराज के घर महर्षि नारद पधारे और उन्होंने भगवान भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का संयोग बताया. उन्होंने कहा कि नंदी पर सवार भोलेनाथ जब भूत पिशाचों के साथ बरात लेकर पहुंचे, तो उसे देखकर पर्वतराज और उनके परिजन अचंभित हो गये, लेकिन माता पार्वती खुशी से भोलेनाथ को पति के रूप में स्वीकार कर लिया. शिव-पार्वती प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा वाचिक ने कहा कि शिव पार्वती की आराधना भागवत का अभिन्न अंग है. इसके श्रवण से ही मनुष्य के सारे मानसिक व आत्मीय विकारों का अंत हो जाता है. उन्होंने कहा कि ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से ही प्रभु मिलते हैं. प्रसंग में बताया कि भगवान की कथा जीवन जीना सिखाती है व सनातन धर्म के प्रति उनके जीवन में संस्कार गढ़ती है. इधर आचार्य नितेश शास्त्री द्वारा संस्कृत श्लोक से माहौल भक्ति मय बना हुआ है. संगीतमय कथा सुनाकर श्रोतागण भावविभोर हो रहें हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन