पुलिस गाड़ी की ठोकर से बच्ची जख्मी, लोगों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

बच्ची को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रेफर कर दिया गया है

विज्ञापन

खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्र नगर वार्ड संख्या 35 में पुलिस गाड़ी ने चार वर्षीय बच्ची को रौंद दिया. जख्मी हालत में बच्ची को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि पुलिस गाड़ी बीआरवनपीएल 3428 से सड़क किनारे खड़ी मुकेश वर्मा की चार वर्षीय नतनी प्रीति कुमारी को रौंद दिया गया. जख्मी बच्ची को इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. इस बीच आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी की टायर का हवा निकाल दिया. लोगों की आक्रोश देख चालक फरार हो गया. घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को मिली. मुफस्सिल थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समक्षा बुझाकर शांत कराया. इस दौरान आक्रोशित लोग बच्ची की इलाज में होने वाली खर्च की मांग कर रहे थे. घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन