फुलौत ने पीरनगरा को हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jan 2025 11:17 PM
फुलौत ने पीरनगरा को हराया
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के आदर्श इंटर विद्यालय पीरनगरा के खेल मैदान में स्वामी छोटेलाल शिक्षण संस्थान के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में फुलौत ने पीरनगरा टीम को हराकर फाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को आयोजित टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर फुलौत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. वही बल्लेबाजी करते फुलौत की टीम ने 224 रन बनाया. जवाब में बल्लेबाजी करते पीरनगरा टीम के खिलाड़ियों ने 18 ओवर का सामना करते हुए 9 विकेट गंवाकर महज 198 रन पर ही सिमटकर मैच हार गयी. वही फुलौत टीम ने 27 रन की बढ़त से सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबले में जगह सुरक्षित कर लिया. वहीं निर्णायक मंडली ने विजेता टीम के खिलाड़ी राजा कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया. इन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को 113 रन का सहयोग देकर जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाया. मैच में अंपायर की भूमिका राजू कुमार व अखिलेश कुमार ने निभायी. मौके पर शिक्षक नेता बृजेश कुमार, राजद नेता कृष्णा कुमार, संगम कुमार, दरवेश कुमार, नीतीश कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










