दो बाइकों की टक्कर में पांच घायल

चिकित्सक द्वारा सभी घायल का इलाज किया गया
चौथम. थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घाट एनएच 107 पर बुधवार को अहले सुबह दो बाइक के टक्कर में पांच लोग घायल हो गये घायल की पहचान बौरने स्थान निवासी बिरजू सिंह, महेशखूंट थाना के सीरजुआ गांव निवासी अंशु कुमार, देवका निवासी मिथुन कुमार, अंशु कुमारी सहित नवादा निवासी रोहित कुमार के रूप में की गयी. बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार होकर पांचों मेला देखने जा रहे थे. जहां सोनवर्षा घाट के समीप दोनों बाइक आपस में टकरा गई. जिसके कारण दोनों बाइक पर सवार पांचों लोग घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायल को मदद किया. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा 112 को दी गई. सूचना मिलते ही 112 टीम के एस आई आमोद सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायल को इलाज के लिए चौथम सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सक द्वारा सभी घायल का इलाज किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










