दुकानों में लगी आग
दुकानों में लगी आग
बेलदौर. थाना क्षेत्र के बेला नोवाद गांव के एनएच 107 समीप दो दुकानों में लग गयी, जिससे लाखों रुपये का किराना सामान जल गया. ग्रामीणों ने बताया कि एनएच 107 पर बेला नोवाद गांव के सत्संग भवन से सटे उपेंद्र शर्मा के पुत्र प्रवीण शर्मा दुकान चलाता था. ग्रामीणों ने बताया कि बीते मंगलवार की देर रात्रि दो दुकानों में आग लग गयी. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया गौरीशंकर शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे. पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते इसकी सूचना सीओ को देकर जांचोपरांत मुआवजा दिलाने की मांग की. इस संबंध में सीओ अमित कुमार ने बताया कि हमलोग अभी हड़ताल पर हैं, इन्होंने उक्त मामले का आवेदन संबंधित राजस्व कर्मी को दिये जाने की सलाह दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए