झिकटिया में हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज

झिकटिया में हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज
महेशखूंट. थाना क्षेत्र के झिकटिया बहियार में रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी. सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना क्षेत्र के भदलय निवासी नरेश यादव की पत्नी कविता देवी ने थाने में आवेदन देकर झिकटिया निवासी मो मुस्लिम के पुत्र ग्यासुद्दीन, राजा कुमार सहित आधे दर्जन लोगों पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से ग्यासुद्दीन ने भदलय निवासी नरेश यादव के पुत्र सनोज कुमार यादव सहित आधे दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से मामला दर्ज कराया गया है. जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




