बिजली चोरी के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

बिजली चोरी के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

मानसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी ठाठा पंचायत के राजाजान गांव व बलहा बाजार गांव में विद्युत विभाग के पदाधिकारी ने छापेमारी की. जहां दो अलग-अलग जगहों से बिजली चोरी एवं बायपास बिजली चोरी का मामला सामने आया. कनीय विद्युत अभियंता विकास कुमार सिंह ने मानसी थानाध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया. दिये आवेदन में अभियंता ने बताया कि पश्चिमी ठाठा के राजाजान में चंद्रशेखर यादव के पुत्र दयानंद यादव, शिवन यादव के पुत्र वकील यादव, सीताराम यादव के पुत्र मनोज यादव द्वारा बायपास बिजली का उपयोग किया जा रहा था. जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया. वहीं बलहा बाजार में बनारसी पोद्दार के पुत्र नरेश पोद्दार, बासुदेव पोद्दार के पुत्र राजेंद्र पोद्दार के विरुद्ध बायपास बिजली उपयोग किये जाने का मामला दर्ज किया गया. मौके पर कनीय अभियंता विकास कुमार, लाइन मेन सौरभ कुमार यादव, आशीष कुमार, संजू पासवान, सनोज रजक, सुपरवाइजर मनीष कुमार आदि पुलिस बल मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन