फिरौती के लिए युवती के अपहरण मामले में प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
फिरौती के लिए युवती के अपहरण मामले में प्राथमिकी

गोगरी पुलिस ने उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के छोटी मलिया से एक युवती का फिरौती के लिए अपहरण करने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर युवती के माता के द्वारा गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर कांड संख्या 316/25 दर्ज कराया गया है. आवेदन में पीड़ित मां कविता देवी ने बताया की विगत 1 दिसम्बर को सुबह 5 बजे उसकी पुत्री नेहा कुमारी घर से बड़ी मलिया कोचिंग पढ़ने के किए निकली, जब समय पर कोचिंग पढ़कर घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू किया गया आस-पास रिस्तेदारो में पता किया. लेकिन देर शाम तक कुछ भी पता नहीं चला. जांच पडताल के क्रम में दो दिन बाद 3 दिसम्बर को 7 बजे सुबह में पीड़ित मां को अपहरणकर्ता द्वारा फोन कर 50 हजार की फिरौती मांगी गयी. नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी. इधर गोगरी पुलिस ने उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajkishore Singh

लेखक के बारे में

By Rajkishore Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन