भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत कई लोग जख्मी

25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
– 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी चौथम. थाना क्षेत्र के ठुठ्ठी मोहनपुर पंचायत में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें महिला सहित कई लोग जख्मी हो गए. सभी जख्मी व्यक्तियों का इलाज चौथम सीएससी में भर्ती कराया गया. वहीं कुछ गंभीर इलाज के लिए खगड़िया सदर रेफर कर दिया गया. यह भूमि का विवाद लूटन शाह एवं अरविंद शाह के बीच हुई. बताते चले कि भूमि को लेकर विवाद पूर्व में भी हुई थी, लेकिन तत्कालीन थाना अध्यक्ष एवं कुछ ग्रामीणों के सहयोग से दोनों पक्षों के बीच मामला का सुलह करा दिया गया था. विवाद वंशावली के आधार पर जमीन बंटवारा का है एक पक्ष के द्वारा वंशावली के आधार पर भूमि का बटवारा चाहता है,जबकि दूसरा पक्ष पूर्व के बंटवारे पर कायम रहना चाहता है. वहीं गुरुवार को उसी भूमि विवाद को लेकर कहा सुनी हुई, इसी बीच मामला उग्र रूप ले लिया, और दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडा चलनी शुरू हो गई, जिसमें महिला सहित दोनों पक्षों से कुछ लोग जख्मी हो गए. इस मामले में अरविंद शाह के द्वारा 14 लोगों के खिलाफ थाने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जबकि लुटन शाह द्वारा 11 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. चौथम थाना निरीक्षक अजीत कुमार द्वारा बताया गया कि मामले में द्विपक्षीय प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है. मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है. वही जख्मी व्यक्ति में अरविंद शाह, राहुल कुमार, साजन कुमार, पिंकी देवी, सुलेखा देवी आदि जख्मी है,जबकि लुटन शाह सहित परिवार के कुछ और लोग आंशिक रूप से जख्मी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




