पिता ने दामाद सहित बेटी के ससुराल वालों पर मारपीट को लेकर दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी दामाद और बेटी के ससुराल वालों पर एक पिता ने दहेज सहित मारपीट मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी दामाद और बेटी के ससुराल वालों पर एक पिता ने दहेज सहित मारपीट मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. चौथम थाना में दिए आवेदन में पीड़ित पिता कटिहार जिला अंतर्गत बहरसपाल निवासी गुदर महतो ने बताया कि वह अपनी बेटी मनीषा कुमारी की शादी दो वर्ष पहले हरदिया के किशोर सिंह से किया था. उसकी बेटी ने एक पुत्री को भी जन्म दिया है. पीड़ित पिता ने कहा कि वह अपनी बेटी के शादी में उपहार स्वरूप में दो भर सोना का जेवरात, दस भर चांदी का जेवरात और एक लाख रुपए मूल्य के समान दिया था. कहा कि जब से उसकी बेटी शादी कर हरदिया गांव आई तो उसका दामाद उससे बाइक की मांग करने लगा. वह किसी तरह बाइक खरीद कर दिया. फिर उसका दामाद कहने लगा कि अपने बाप से बोलो को बलहा में जमीन खरीद देगा. इधर पीड़ित पिता ने कहा कि वह अपनी बेटी से जब मिलने आया. तो उससे बेटी से मिलने नहीं दिया. साथ ही उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया. उसका इलाज भी चौथम सीएचसी और अन्य जगहों पर किया गया. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन