डीएम के विद्यालय निरीक्षण में मिली बच्चों की फर्जी उपस्थिति, दिए कारवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
डीएम के विद्यालय निरीक्षण में मिली बच्चों की फर्जी उपस्थिति, दिए कारवाई के निर्देश

एमडीएम के स्टॉक पंजी से स्टॉक का मिलान करने पर 4 क्विंटल चावल अधिक पाया गया

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बलैठा पंचायत में बुधवारीय जांच के दौरान योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे डीएम नवीन कुमार ने जब प्राथमिक विद्यालय बलैठा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम के निरीक्षण में स्कूल में बच्चों की फर्जी उपस्थिति दर्ज करने का मामला उजागर हुआ. वहीं एमडीएम के स्टॉक पंजी से स्टॉक का मिलान करने पर 4 क्विंटल चावल अधिक पाया गया. जानकारी के मुताबिक डीएम ने जब उक्त विद्यालय के तीसरी कक्षा पहुंचे तो उपस्थिति पंजी पर 33 बच्चों की हाजिरी बनाई गई थी जबकि वर्ग कक्ष में 22 बच्चे उपस्थित थे 11 बच्चों की अधिक उपस्थित बनाई गई थी. इसी तरह पहली कक्षा में 6 बच्चों की जबकि दूसरी कक्षा में चार बच्चों की फर्जी उपस्थिति बनाई गई थी. वही स्कूल में व्याप्त अनियमितता को देख इन्होंने कहा कि स्कूल का रंग रोगन दीवाल लेखन वर्ग कक्ष का खिड़की अंदर से क्यों खुलता है, विद्यालय के एक शिक्षक अनुपस्थित रहने एवं विषयवार छात्र छात्रों की पढ़ाई नहीं होने पर डीएम भड़क गए एवं मौके पर मौजूद बीईओ मनोहर की जमकर क्लास लगा दी एवं स्टॉक पंजी को जब्त कर इसकी जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिए. इसके बाद डीएम पंचायत भवन बलैठा पहुंचे एवं उक्त परिसर में संचालित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर उपस्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली. इस दौरान एफआर फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य का भी इन्होंने जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. वही निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रामीणों से फीडबैक लेकर इन्होंने संबंधित कर्मियों को हिदायत देते लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन