शराबी एचएम गिरफ्तार, भेजा जेल
शराबी एचएम गिरफ्तार, भेजा जेल
बेलदौर. थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ईटहरी बासा के प्रभारी एचएम को पुलिस ने नशे हालत में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार प्रभारी एचएम से पुलिस ने पूछताछ कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित प्रभारी एचएम की पहचान कैंजरी गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई. आरोपित प्रभारी एचएम बीते मंगलवार की रात नशे में धुत होकर माली चौक समीप हंगामा कर रहा था. सूचना पर पहुंची टोल फ्री नंबर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित को पुलिस पूछताछ कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए