बेलदौर में दिव्यांग फेरीवाले से हथियार के बल पर लूट, बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और 2500 रुपये छीने

Updated:
विज्ञापन

थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पीड़ित दिव्यांग दंपती. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेलदौर में मंगलवार सुबह एक दिव्यांग फेरीवाले से बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिया के पास हथियार दिखाकर 2500 रुपये और मोबाइल लूट लिया. पीड़ित पंकज महतो अगरबत्ती और मंजन बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उनकी पत्नी भी दिव्यांग हैं, जिससे परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

खगड़िया के बेलदौर में मंगलवार सुबह ट्राई साइकिल से फेरी लगाने निकले दिव्यांग युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिया के पास रोक लिया. हथियार दिखाकर मोबाइल और नकदी लूटने के बाद दोनों फरार हो गये.

विज्ञापन

बेलदौर थाना क्षेत्र के खेराबासा-पीरनगरा पथ स्थित पुलिया के समीप मंगलवार को हथियार के बल पर एक दिव्यांग फेरीवाले से लूटपाट का मामला सामने आया है. घटना सुबह करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ट्राई साइकिल से जा रहे फेरीवाले को रोककर उसका रेडमी मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद छीन लिये. घटना के बाद पीड़ित ने बेलदौर थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

अगरबत्ती और मंजन बेचकर चलाता है परिवार

पीड़ित की पहचान डुमरी पंचायत के नारदपुर वार्ड संख्या चार निवासी विष्णुदेव महतो के 42 वर्षीय पुत्र पंकज महतो के रूप में हुई है. पंकज जन्म से ही दिव्यांग हैं और ट्राई साइकिल के सहारे गांव-गांव घूमकर अगरबत्ती और मंजन बेचते हैं. इसी से होने वाली आमदनी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

पुलिया के पास बाइक रोककर दिखाया हथियार

थाने में दिये आवेदन के अनुसार, पंकज मंगलवार को रोज की तरह ट्राई साइकिल से अगरबत्ती और मंजन बेचने के लिए बेला नौवाद और पीरनगरा गांव जा रहे थे. इसी दौरान खैरा बासा नहर मार्ग स्थित पुलिया के पास लाल रंग की ग्लैमर बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया.

आरोप है कि बदमाशों ने हथियार दिखाकर पंकज से रेडमी मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद छीन लिये. इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गये. पीड़ित के मुताबिक बाइक का नंबर प्लेट भी ढका हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया.

पत्नी भी दिव्यांग, लूट से परिवार की बढ़ी परेशानी

बताया जाता है कि पंकज की पत्नी भी दिव्यांग हैं. ऐसे में फेरी लगाकर किसी तरह परिवार का खर्च चलाने वाले पंकज के साथ हुई लूट की घटना से परिवार की परेशानी बढ़ गयी है. पीड़ित ने पुलिस से बदमाशों की पहचान कर लूटे गये सामान की बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन