सुगर कोल घाट के पास गड्ढे में मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन

सुगर कोल घाट के पास गड्ढे में मिला युवक का शव

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अलौली मोरकाही थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके झीमा-सर्वजीता के समीप सुगर कोल घाट के निकट गड्ढे में युवक का शव शनिवार को मिला. स्थानीय लोगों ने इकसी जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, शव मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने आशंका जतायी कि हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया गया है. घटनास्थल के समीप पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद किया. बरामद मोटरसाइकिल समस्तीपुर रोसड़ा का बताया जा रहा है. बताया जाता है कि संभवत: चोरी की बाइक है. शव की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र निवासी मंटुन पोद्दार के 28 वर्षीय पुत्र सोनू पोद्दार के रूप में की गयी है. सोनू सोन पापड़ी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था. थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. परिजनों ने अबतक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन