प्रेम विवाह के 15 महीने बाद मकई के खेत से नव विवाहिता का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेला नोवाद के मुरासी गांव में नवविवाहिता की हत्या कर शव को दफना देने की घटना घटी है

विज्ञापन

बेलदौर.

थाना क्षेत्र के बेला नोवाद के मुरासी गांव में नवविवाहिता की हत्या कर शव को दफना देने की घटना घटी है. गुरुवार को पुलिस ने शव बरामद किया है. बताया जाता है कि मुरासी गांव की युवती ने बीते 15 माह पहले प्रेम विवाह की थी. शादी के 15 माह बाद ही युवती का शव गुरुवार को मकई खेत से बरामद किया गया. घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के भरना गांव की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि मुरासी गांव निवासी मुरल मंडल की पुत्री रविता कुमारी की शादी बीते वर्ष 2023 में छह फरवरी को दुर्बल सदा के साथ हुई थी. उसे एक बेटा भी है. युवती बीते बुधवार की शाम से ही गुम थी. जिसके बाद युवती के मायके वालों ने हत्या की आशंका जतायी. बेलदौर थाना पुलिस पहुंचकर मकई खेत में दफनाया हुआ युवती का शव बरामद किया. बेलदौर थाना के एसआई रणवीर राजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर लिया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रविता कुमारी गांव के ही दुर्बल सदा के साथ प्रेम विवाह की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन