खेत में मिला 30 वर्षीय महिला का शव

Updated:
विज्ञापन

पसराहा थाना क्षेत्र के कोलवारा बहियार की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन

– घरेलू विवाद के बाद जहर खाने की आशंका – पसराहा थाना क्षेत्र के कोलवारा बहियार की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच खगड़िया. पसराहा थाना क्षेत्र के कोलवारा बहियार स्थित एक खेत से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान तेहाय गांव निवासी दिलखुश साह की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतका के पति दिलखुश कुमार दूसरे शहर में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. स्थानीय लोगों ने जब खेत में महिला का शव देखा तो इसकी सूचना तुरंत पसराहा थाना को दी. सूचना मिलते ही पसराहा थाना अध्यक्ष नवीन कुमार और भरतखंड थाना अध्यक्ष अंतिमा कुमारी मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) साक्षी कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया. पुलिस के अनुसार महिला के मुंह और नाक से झाग निकलता देखा गया था. उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने भयवश शव को खेत में फेंक दिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस ने जिस स्थान से शव बरामद किया गया, उसे चिन्हित कर सील कर दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. बताया जाता है कि मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पूरे क्षेत्र में शोक एवं चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन