ePaper

कन्या मध्य विद्यालय अलौली में तिथि भोजन का हुआ आयोजन

Updated at : 05 Sep 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

कन्या मध्य विद्यालय अलौली में तिथि भोजन का हुआ आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अलौली

कन्या मध्य विद्यालय अलौली में गुरुवार को तिथि भोजन का आयोजन किया गया. यह आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सरोज कुमार राय के सौजन्य से किया गया. जिसमें विद्यालय के 388 छात्र-छात्राओं ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. आयोजन को लेकर स्कूल के छात्र-छात्राएं उत्साहित थे. मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने वर्ग-6,7,8 के छात्राओं को बैग, टी-शर्ट, टिफिन बाक्स,पानी का बोतल तथा टाॅपी दिया. उन्होंने बताया कि इस तरह से प्रोत्साहित करने से बालिकाओं को आगे पढ़ने की ललक बढ़ेगी. इसी मकसद से बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया. तिथि भोज में बीडीओ प्रेम कुमार यादव, प्रमुख नवीन कुमार सिंह, वार्ड पार्षद खुशबू कुमारी, प्रधानाध्यापक सरोज कुमार राय, आशुतोष कुमार,अनिल कुमार, संजय कुमार,संतोष कुमार भारती, नागेंद्र कुमार आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन