सनकी पति ने पत्नी को कुदाल से काटा, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर जाने के दौरान रास्ते में जख्मी लाडली खातून की मौत हो गयी.

विज्ञापन

खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के उत्तर माड़र पंचायत के मधुरा गांव में सनकी पति ने पत्नी को कुदाल से काट दिया था. जख्मी पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना बीते बु���वार की बताई जा रही है. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेहसौड़ी गांव वार्ड संख्या छह निवासी मो सद्दाम ने 30 वर्षीय पत्नी लाडली खातून पर कुदाल से काट कर जख्मी कर दिया था. परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. भागलपुर जाने के दौरान रास्ते में जख्मी लाडली खातून की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. बताया जाता है कि लाडली खातून मधुरा गांव बहनोई के यहां गई थी. किसी बात को लेकर मानसिक रूप से बीमार पति ने कुदाल से प्रहार कर जख्मी कर दिया. हालांकि दोनों परिजनों के सहमति से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन