बीस सूत्री उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बबलू मंडल को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

बीस सूत्री उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बबलू मंडल को दी बधाई

विज्ञापन

खगड़िया. जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल को एनडीए सरकार में नवगठित जिला कार्यक्रम व कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. शनिवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जदयू नेताओं ने जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल को बुके भेंट कर बधाई दी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी जिला कार्यक्रम व कार्यान्वयन समिति के गठन में महादलित, अतिपिछड़ा और सवर्ण को प्राथमिकता दी है. जो काबिले तारीफ है. हम पार्टी व सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं. मौके पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, जदयू के जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह, राम विलास महतो, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, युवा बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ कुमार, राजीव कुमार ठाकुर उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन