जबरन धान की फसल काट लेने की शिकायत
जबरन धान की फसल काट लेने की शिकायत
बेलदौर. नगर पंचायत के वार्ड आठ निवासी स्वर्गीय रामलखन मिस्त्री के पुत्र विकास मिस्त्री ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर जबरन खेत की फसल काटने की शिकायत दर्ज करायी है. घटना बीते 22 नवंबर की बतायी जा रही है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि गांव के ही विनोद मिस्त्री उसके दो पुत्र अमरजीत, अभिजीत व पत्नी सविता रानी समेत अन्य पांच छह अज्ञात लोग हथियार से लैस होकर रात में धान की फसल काट लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए