डीइओ ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

स्कूल बस, टोटो, ऑटो से विद्यालय आने जाने में हाथ पांव या सर को नहीं करें बाहर: डीटीओ

विज्ञापन

– स्कूल बस, टोटो, ऑटो से विद्यालय आने जाने में हाथ पांव या सर को नहीं करें बाहर: डीटीओ खगड़िया. बुधवार को उत्तरी हाजीपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सड़क सुरक्षा माह के दौरान में छात्रों के बीच निबंध लेखन, क्विज और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्रों को प्रेरित करने के लिए पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार ने बेहतर करने वाले छात्रों को सम्मानित किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने बच्चों को सड़क, सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी. बताया जाता है कि सड़क सुरक्षा स्कूल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कई स्कूलों में किया गया. सभी बच्चों को हिदायत दी गई की सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करें. स्कूल आते समय आपके परिजनों को हेलमेट सीट बेल्ट लगाने को निश्चित तौर से कहे. अपने परिजनों को नशे की हालत में वाहन ना चलाने को कहे. स्कूल बस अथवा टोटो, ऑटो में विद्यालय आते समय अपने हाथ पांव या सर को वाहन के बाहर ना करें. सुरक्षा नियमों का पालन करें. एक आदर्श जागरूक एवं नेक विद्यार्थी बनकर देश का भविष्य बने.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन