आस्था के महापर्व छठ को लेकर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने लिया घाट का जायजा

Updated:
विज्ञापन

लोगों को घाट पर जाने को लेकर जेसीबी मशीन के माध्यम से सुगम रास्ता बनाया जा रहा है

विज्ञापन

मानसी. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने आस्था का महापर्व छठ को लेकर मटिहानी घाट सहित अन्य घाटों का जायजा लिया. वहीं नगर पंचायत सफाई कर्मियों को साफ सफाई को भी लेकर निर्देश दिये. गोलू ने कहा की मानसी मटिहानी घाट सहित अन्य मानसी नगर पंचायत में पड़ने वाले घाटों की सफाई करायी जा रही है. लोगों को घाट पर जाने को लेकर जेसीबी मशीन के माध्यम से सुगम रास्ता बनाया जा रहा है. श्री सिंह ने शुक्रवार को घाटों का निरीक्षण करते हुए कहा की बम काली के आज रात विसर्जन होना है जिसको लेकर विसर्जन के लिए सुगम रास्ता बना दिया गया. श्री सिंह ने कहा की छठ में भी किसी तरह का छठ व्रतियों का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए नगर पंचायत कटिबद्ध है. मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभुति कुमार यादव, सनमुन कुमार, कुंदन पासवान, सफाई सुपरवाइजर कैलाश मल्लिक, स्थानीय संतोष कुमार सहित आदि लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन