चौथम सीएचसी में पीने के पानी के लिये भटक रहे मरीज

सीएचसी में बंद पड़ा वाटर प्लांट
स्थानीय लोगों ने बताया कि पीएचईडी विभाग की ओर से महीनों पहले अस्पताल परिसर में पेयजल प्लांट लगाया गया था, लेकिन अब तक उसे चालू नहीं किया गया है. इसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को इस भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
चौथम से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:
खगड़िया: भीषण गर्मी के बीच चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पेयजल व्यवस्था ठप रहने से मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे लोगों को पीने के पानी के लिए बाहर दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है.
इलाज कराने आए परिजन किशुनदेव सिंह, प्रकाश पासवान, रानी देवी और सोनी देवी ने बताया कि अस्पताल परिसर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है. उनका कहना है कि चौथम सीएचसी प्रखंड का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है, जहां आसपास के कई गांवों से रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन यहां अब तक मूलभूत सुविधाएं भी बहाल नहीं हो सकी हैं.
स्थानीय लोगों ने बताया कि पीएचईडी विभाग की ओर से महीनों पहले अस्पताल परिसर में पेयजल प्लांट लगाया गया था, लेकिन अब तक उसे चालू नहीं किया गया है. इसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को इस भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
इस संबंध में अस्पताल के बीएचएम अमर कुमार ने बताया कि पीएचईडी विभाग द्वारा लगाए गए पेयजल प्लांट का अब तक हैंडओवर नहीं किया गया है. इसी वजह से प्लांट चालू नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि हैंडओवर प्रक्रिया पूरी होते ही अस्पताल में पेयजल व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










