विवाहिता की हत्या मामले चंदन गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :19 Sep 2024 11:31 PM (IST)
विज्ञापन

बताया जाता है कि गंगौर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी विकास पोद्दार की 29 वर्षीय पत्नी मीनू देवी उर्फ लुसी कुमारी की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था.
विज्ञापन
खगड़िया: गंगौर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को बांध किनारे फेंकने के मामले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि कोठिया निवासी चंदन सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मालूम हो कि गंगौर थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव में मधुआ बांध के समीप पुलिस ने शव बरामद किया था. बताया जाता है कि गंगौर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी विकास पोद्दार की 29 वर्षीय पत्नी मीनू देवी उर्फ लुसी कुमारी की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. लुसी के भाई समस्तीपुर जिले के बिथान निवासी रमण कुमार ने बीते 14 सितंबर को गंगौर थाना में आवेदन देकर लुसी के अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गंगौर पुलिस ने कांड संख्या 454/24 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि दहेज में सोने का चेन नहीं देने के कारण हत्या की गयी. पुलिस ने बीते बुधवार को शव बड़ी कोठिया स्थित रेलवे पुल के समीप मधुआ बांध के समीप मृतका के शरीर को दो प्लास्टिक बोरा में बंधा हुआ बरामदा किया. जहां तीन सदस्यीय चिकित्सकों का बोर्ड गठन किया गया.गरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




