धनतेरस पर 68 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Oct 2024 11:40 PM

विज्ञापन

धनतेरस में लोगों ने जमकर की खरीदारी, देर रात तक बाजार में लगी रही भीड़

विज्ञापन

धनतेरस में लोगों ने जमकर की खरीदारी, देर रात तक बाजार में लगी रही भीड़ खगड़िया. प्रकाश पर्व दीपावली से पहले धनतेरस पर ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व बर्तन सहित अन्य सामान की 68 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है. हालांकि देर रात तक शहर में कारोबार होता रहा है. जिले के छोटे बड़े बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की. मंगलवार की सुबह से ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर लगी रही. ग्राहकों की भीड़ देख कारोबारी उत्साहित थे. ऑटोमोबाइल बाजार में लौटी रौनक धनतेरस के अवसर पर बर्तन, आभूषण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि घर लाने की प्राचीन परंपरा है. लेकिन ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी जमकर खरीदारी हुई. प्रकाश ट्रेडर्स के मैनेजर मुकेश कुमार सिंह, सरोज कुमार, विजय कुमार चौधरी आदि ने बताया कि इस बार धनतेरस के अवसर पर अच्छा कारोबार हुआ है. दो दर्जन से अधिक महेंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री हुई है. सर्वाधिक बिक्री महेंद्रा ट्रैक्टर की 475, 575, 275 मॉडल की बिक्री हुई है. किसी भी बाइक पर पांच हजार रुपये की मिल रही थी छूट धनतेरस के अवसर पर किसी भी कंपनी की बाइक की खरीद पर लगभग पांच हजार रुपये की छूट मिल रही थी. हीरो खगड़िया के प्रोपराइटर विनय कुमार ने बताया कि किसी भी बाइक की खरीद पर छूट दी जा रही है. सर्वाधिक पांच हजार रुपये की छूट ग्राहक को दी जा रही है. उन्होंने बताया कि खगड़िया ही नहीं देश विदेश में सर्वाधिक बिक्री हीरो स्पलेंडर की बिक्री हो रही है. उन्होंने बताया कि धनतेरस के अवसर पर 187 से अधिक बाइक की बिक्री देर रात तक हुई है. बजाज की बाइक पर पांच हजार रुपये की छूट के साथ हेलमेट फ्री जुबली बजाज शो रूम में बाइक की खरीदारी पर पांच हजार रुपये छूट के साथ हेलमेट फ्री में दिया गया. जुबली बजाज बाइक के प्रोपराइटर अंकुर चौधरी ने बताया कि बजाज के सभी मॉडल पर ग्राहकों को पांच हजार रुपये छूट के साथ हेलमेट फ्री में दिया जा रहा है. देर रात तक 142 बजाज की बाइक की बिक्री हुई है. जुबली बजाज बाइक शो रूम में देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही. इसी तरह टीवीएस की लगभग 90 बाइक की बिक्री हुई है. बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक बाजार में लगी रही भीड़ धनतेरस के अवसर पर बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भीड़ लगी रही. देर रात तक महिलाएं खरीदारी करती रही. धनतेरस को लेकर शहर में चौक चौराहों पर अस्थायी दुकानें लगी हुई थी. जिसमें पीतल एवं स्टील बर्तन की खरीदारी लोग करते रहे. इसके अलावे इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री जमकर हुयी. लोग टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन सहित जरूरी घरेलू सामान की खरीदारी करते रहे. सर्राफा बाजार चांदी के सिक्के की रही डिमांड सोना-चांदी के अलावे चांदी के सिक्के की डिमांड सर्वाधिक रही. सर्राफा कारोबारी कार्तिक लाल सर्राफ व रूप श्री सर्राफ ने बताया कि चांदी के सिक्के की डिमांड काफी हुई. पुराना चांदी का सिक्का 18 सौ रुपये में व नये चांदी के सिक्के की कीमत 12 सौ रुपये रही. गोगरी प्रतिनिधि के अनुसार धनतेरस पर बाजार में भीड़ व जाम से लोगों को परेशानी हो रही थी. स्वर्ण आभूषण दुकानदार कन्हैया गुप्ता ने बताया कि आज सुबह से ही दुकान में जमकर बिक्री हो रही है. लक्ष्मी पूजन की पूरी सामग्री भी बाजार बिक्री हुयी है. इसमें लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के साथ पूजन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीदारी हुई है. घरों को सजाने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक आकर्षक कैंडल की खरीदारी हुई. इसमें कागज और मोतियों से बने कैंडल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन