मानसी में भाजपा महापर्व कार्यशाला का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने किया

विज्ञापन

मानसी. मंडल भारतीय जनता पार्टी द्वारा मानसी संगठन पर्व जिला कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने किया. भाजपा के पर्व कार्यशाला में संगठन की मजबूती पर बल दिया. मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन मजबूत बनाने के लिए काम करना है. कार्यक्रम प्रभारी जिला मंत्री आलोक कुमार विद्यार्थी ने कहा कि पूर्व में हो रहे सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रमुख का मनोनीत किया जाए. मौके पर गोपाल कृष्ण चौधरी, प्रमोद कुमार, सकल देव शर्मा, अंगद मंडल, अमरेंद्र कुमार, अमर मंडल, महामंत्री अजय पोद्दार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह मंडल, उपाध्यक्ष चंद्र गुप्त कुमार, अवधेश कुमार, रंजीत दास, रंजीत कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सनम कुमारी, गुड्डू, रमेश चंद्र आर्य, शिवजी राम आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन