बिहार: हाई स्कूल मैदान की झाड़ी में छिपाकर रखा बम हुआ ब्लास्ट, एक बच्चे की मौत, दो जख्मी

IED-Blast-in-Chaibasa
खगड़िया में गोगरी थाना क्षेत्र के भगवान हाई स्कूल मैदान के झाड़ी में छिपाकर रखा बम रविवार की शाम ब्लास्ट हो गया. इसमें एक बच्चे की मौत हो गयी और दो बच्चे घायल हो गये. भगवान हाई स्कूल मैदान में कुछ बच्चे खुले मैदान में खेल रहे थे. इसी दौरान झाड़ी में छिपाकर रखा गया बम ब्लास्ट हो गया.
खगड़िया में गोगरी थाना क्षेत्र के भगवान हाई स्कूल मैदान के झाड़ी में छिपाकर रखा बम रविवार की शाम ब्लास्ट हो गया. इसमें एक बच्चे की मौत हो गयी और दो बच्चे घायल हो गये. भगवान हाई स्कूल मैदान में कुछ बच्चे खुले मैदान में खेल रहे थे. इसी दौरान झाड़ी में छिपाकर रखा गया बम ब्लास्ट हो गया.
बम ब्लास्ट होते ही मैदान में खेल रहे तीन बच्चे जख्मी हो गये. मैदान में अफरातफरी की स्थिति बन गयी. लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने जख्मी बच्चों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से जख्मी बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. अस्पताल पहुंचने से पहले एक सात वर्षीय बालक मो कुर्बान की मौत हो गयी. वहीं दो जख्मी बच्चों मो अफसार और इंजील का इलाज गोगरी रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है.
भगवान हाई स्कूल मैदान में किसी ने झाड़ी में बम छिपाकर रख दिया था. इस दौरान मैदान में खेल रहे तीनों बच्चे खेल की वस्तु समझकर बम के स्थान पर की झाड़ी को डंडे से हटाने लगे. तभी अचानक बम ब्लास्ट हो गया और घटना में तीनों बच्चे जख्मी हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है. घटनास्थल पर घेराबंदी कर दी गयी. लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमितेश कुमार, एडीओ सुभाषचन्द्र मंडल, डीएसपी मनोज कुमार, गोगरी के प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय आदि दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.
आशंका जतायी जा रही है कि किसी बड़ी घटना का अंजाम देने की फिराक में अपराधियों ने स्कूल मैदान में बम छिपाकर रखा था. भगवान हाई स्कूल खेल मैदान में रविवार को वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला होने वाला था. लेकिन किसी कारणवश फाइनल मुकाबला को अचानक आगे बढ़ा दिया गया. कयास लगाया जा रहा है कि फाइनल मुकाबला के दौरान बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में बम छिपाकर रखा गया था.
झाड़ी में छिपाकर रखे गये विस्फोटक से एक बालक की मौत हुई है. घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गयी है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा.
मनोज कुमार, डीएसपी, खगड़िया
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




