मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

हड़ताल के कारण जिले के सभी सरकारी एवं निजी बैंक पूर्णतः बंद रहा

विज्ञापन

खगड़िया. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया. शहर के राजेंद्र चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉयीज यूनियन के सचिव ब्रजेश कुमार ने किया. हड़ताल के कारण जिले के सभी सरकारी एवं निजी बैंक पूर्णतः बंद रहा. अधिकांश एटीएम सेवाएं भी प्रभावित रही. धरना-प्रदर्शन में अभिषेक कुमार, पंकज कुमार, कुमार गौरव, आलोक कुमार, विनय कुमार, भोला कुमार, प्रणव कुमार, अमित कुमार, अजीत कुमार, प्रशांत कुमार, मुज्जमिल, पंकज रॉय आदि शामिल थे.

इधर, महेशखूंट प्रतिनिधि के अनुसार

महेशखूंट में सेंट्रल बैंक शाखा कुर्मी पप्पू कुमार राम के नेतृत्व में मुख्य गेट पर ताला लगाकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की. कहा कि भारत सरकार के वादा खिलाफी की वजह से आम लोगों को तकलीफ हो रही है. 10 साल से आश्वासन देने के बाद भी केंद्र सरकार बैंक कर्मी के मुख्य मांग 5 दिन कार्य दिवस मुद्दे पर कुंडली मारकर बैठ गयी है. शाखा प्रबंधक सचिन कुमार, अजय कुमार सिंह, सदानंद कुमार, आशीष कुमार आदि ने संबोधित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन