संपूर्णता अभियान के तहत समारोह आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

Updated:
विज्ञापन

संपूर्णता अभियान के तहत समारोह आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

विज्ञापन

परबत्ता. आकांक्षी प्रखंड परबत्ता अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. केंद्र संख्या-87 और 196 पर विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित पिरामल फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट लीड सेराज हसन तथा पीओसीडी सरवन कुमार भी मौजूद थे. बाल विकास परियोजना कार्यालय से महिला पर्यवेक्षक प्रतिमा कुमारी ने बताया कि यह कार्यक्रम सेविकाओं के नेतृत्व में आयोजित किया जाता है. इसमें आंगनबाड़ी के पोषक क्षेत्र की पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार चूड़ी, बिंदी और पांच प्रकार के फल देकर गोद भराई की रस्म पूरी की जाती है. साथ ही गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है. बीडीओ ने स्वयं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई और उपस्थित महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, स्वच्छता और पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि “संपूर्णता अभियान 2.0” के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाना जरूरी है. गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और स्वच्छता का पालन करने से मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में भी बताया. मौके पर सेविका पूनम कुमारी, सविता कुमार उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन