गंगा की उप धारा में डूबने से पशुपालक की मौत
स्थानीय ग्रामीणों ने नदी की धार से सुमित को मृत अवस्था में निकाला
परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत भरतखंड थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर निवासी कौशल यादव के 21 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार की गंगा की उपधारा में डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने नदी की धार से सुमित को मृत अवस्था में निकाला. घटना के संबंध में बताया गया की सुमित कुमार पशुओं को चराकर अपने घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान उपधारा स्थित स्थानीय नागरा धारा में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. जिस कारण उसकी मौत हो गई. इधर जवान बेटे की अचानक मौत से पुरा परिवार गहरे सदमे में है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इधर भरतखंड थाना अध्यक्ष रोशन प्रसाद ने बताया की घटना की जानकारी उन्हें मिली है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. खजरैठा पंचायत के मुखिया अनुपमा कुमारी ने अंचल अधिकारी से उचित मुआवजा देने की मांग की.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए