बच्चों की लड़ाई में मारपीट करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया की दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

विज्ञापन

चौथम. थाना के मालपा गांव निवासी पवन साह ने गांव के ही लोगों पर बच्चों का झगड़ा छुड़ाने को लेकर पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. चौथम थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि बीते 10 अगस्त को बच्चा-बच्चा में झगड़ा हो रहा था जहां मेरा पुत्र अंगद कुमार मौजूद था. मेरे पुत्र ने झगड़ा कर रहे दोनों को अलग कर दिया. इसी बात को लेकर मेरे पुत्र के साथ जयंती देवी, राजकुमार साह, मुस्कान देवी, वंदना कुमारी, निशा देवी सभी ने मिलकर अकेला का फायदा उठाकर मारपीट किया. जानकारी मिलने पर मैं जब पहुंचा और बचाने लगा तो सभी ने मिलकर मेरे साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया. शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तब जाकर हमलोगों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया की दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन