एससी एसटी एक्ट के फरार आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

Updated:
विज्ञापन

एससी एसटी मामले में फरार आरोपित के घर चौथम पुलिस ने शुक्रवार को बेंडबाजा के साथ पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया

विज्ञापन

चौथम. एससी एसटी मामले में फरार आरोपित के घर चौथम पुलिस ने शुक्रवार को बेंडबाजा के साथ पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया. हालांकि इसी दौरान बासा से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह के नेतृत्व में थाना के एसआई संतोष कुमार पुलिस बल के साथ सोनवर्षा गांव पहुंचे. जहां कांड में फरार आरोपित रविंद्र यादव के पुत्र रिंकेश यादव एवं संदीप यादव के घर पर इश्तेहार चिपकाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपित जनवरी माह से ही फरार चल रहा था. दोनों आरोपियों पर एससीएसटी मामले में इसी वर्ष एक जनवरी को कांड संख्या 1/24 दर्ज हुआ था. तब से ही दोनों फरारी की जिंदगी जी रहा है. इसके बाद पुलिस ने बासा से फरार आरोपित रिंकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया. रिंकेश यादव पर चौथम थाना में कई कांड दर्ज है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन