ePaper

ऑटो चालक पर धक्का मारकर फरार होने का लगाया आरोप

Updated at : 22 Jun 2024 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

थाना क्षेत्र के भेलौड़ी गांव निवासी बसंत मिस्त्री के पुत्र कारे मिस्त्री ने ऑटो चालक पर पुत्र को धक्का मारकर फरार होने का आरोप लगाया है

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के भेलौड़ी गांव निवासी बसंत मिस्त्री के पुत्र कारे मिस्त्री ने ऑटो चालक पर पुत्र को धक्का मारकर फरार होने का आरोप लगाया है. चौथम थाना में दिए गए आवेदन में कारे मिस्त्री ने बताया है कि मेरा पुत्र शैलेन्द्र कुमार अपने मित्र दावो कुमार के साथ बीते 17 जून को पिपरा बाजार जा रहा था. जहां स्टेट बोरिंग के समीप भेलौड़ी गांव निवासी सीताराम शर्मा के पुत्र उदय शंकर शर्मा अपना ऑटो से मेरे पुत्र के मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया. जिसके कारण बाइक पर बैठा मेरा पुत्र और दावो कुमार दोनों गिर गया और घायल हो गया. दोनों को घायल देखकर ऑटो चालक भाग गया. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन