मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
बेलदौर. थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत स्थित पचाठ गांव में गुप्त सूचना पर बीते रविवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने मारपीट मामले के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारपीट मामले के आरोपित बलैठा पंचायत अंतर्गत पचाठ गांव निवासी स्वर्गीय किशुन यादव के पुत्र धीरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित पर मारपीट को लेकर मामला दर्ज था. वहीं मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार चल रहे थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




