तीन राइफलों के साथ धराया आरोपित, जांच में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
तीन राइफलों के साथ धराया आरोपित
विज्ञापन
परबत्ता.
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने तीन राइफल व डेढ़ दर्जन गोली के साथ एक आरोपित काे गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आपराधिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर मथुरापुर व सलारपुर के दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गयी. इसी दौरान एक पशु के बासा पर कुछ लोग इकट्ठा थे जो कि पुलिस की टीम को देखकर भाग गए. उक्त स्थान की घेराबंदी कर जब तलाशी ली गई तो मौके से पवन चौधरी नामक शख्स को हिरासत में लिया गया. मौके से असलहे भी बरामद की गयी. हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि पुलिसिया छानबीन अभी जारी है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन