85 लीटर देसी शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

85 लीटर देसी शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

चौथम. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनवर्षा घाट से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही अवैध शराब का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने अवैध शराब निर्माण सामग्रियों को भी जब्त कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी पप्पू सिंह के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एसआइ सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शराब तस्कर के यहां छापेमारी कर 85 लीटर देसी शराब बरामद किया. वहीं शराब बनाने वाली सामग्रियों को जब्त कर लिया. दूसरी ओर पुलिस ने कांड संख्या 266/25 के फरार आरोपी तेगाछी निवासी घोघन महतो के पुत्र अमरेश कुमार को भी गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन