अभाविप का सदस्यता अभियान कोसी कॉलेज परिसर से शुरू

Updated:
विज्ञापन

अभाविप का सदस्यता अभियान कोसी कॉलेज परिसर से शुरू

विज्ञापन

खगड़िया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई द्वारा विस्तारक बिट्टू के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का उद्घाटन सोमवार को कोसी काॅलेज में विभाग संगठन मंत्री दिनेश कुमार ने किया. विभाग संगठन मंत्री ने कहा कि आइए विश्व के सबसे बड़े संगठन से जुड़कर छात्र तरूणाईयों की छोटी से लेकर बड़ी समस्या को सुलभता एवं संघर्ष के आंदोलन से समाप्त करें. मौके पर पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी ने कहा कि अभाविप सदस्यता अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र पुर्ननिर्माण एवं भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित है. वहीं विभाग प्रमुख प्रा योगेश चन्द्र गुप्ता एवं प्रा. बिनित विनायक ने संयुक्त रूप से कहा कि अनुशासन एवं शिक्षकों के सम्मान के लिए अभाविप कार्यकर्ताओं अपना आदर्श प्रस्तुत करता रहा है. गुरु -शिष्य की परंपरा को केवल सिर्फ केवल अभाविप ही संभाल कर रखा है. सदस्यता अभियान के माध्यम से जुड़े कार्यकर्तायों ने देश को दिशा देने का काम किया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो गया है. जो अगले एक महीने तक चलाया जाएगा. कार्यक्रम में प्रा. बिपिन, पारूल प्रिया, नीतीश, वशिष्ठ, सुशांत, सांतनु आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन