मारपीट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

मारपीट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
चौथम. थाना क्षेत्र के फर्रेह गांव में मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि कांड संख्या 222/23 के प्राथमिक अभियुक्त परबत्ता थाना अंतर्गत कबेला गांव निवासी सुबोध राय के पुत्र संजीव कुमार को पुलिस को तलाश थी,जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गोगरी से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि संजीव कुमार पर फर्रेह गांव निवासी मनोज साह की पत्नी वीणा देवी ने पुत्र देशराज कुमार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को पुलिस ढूंढ रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




