इधर ऑटो ने बाइक में मारी ठोकर, एक की मौत रोते बिलखते परिजन.

गोगरी : थाना क्षेत्र जमालपुर गोगरी मुख्य मार्ग पर मीरगंज ठाकुरबाड़ी के समीप शनिवार की देर संध्या हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये. थाना क्षेत्र के गोगरी पंचायत निवासी सतीश पटेल का पुत्र अविनाश कुमार (17), राजकुमार पटेल का पुत्र दिवाकर कुमार (16) […]
गोगरी : थाना क्षेत्र जमालपुर गोगरी मुख्य मार्ग पर मीरगंज ठाकुरबाड़ी के समीप शनिवार की देर संध्या हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये. थाना क्षेत्र के गोगरी पंचायत निवासी सतीश पटेल का पुत्र अविनाश कुमार (17), राजकुमार पटेल का पुत्र दिवाकर कुमार (16)
और प्रकाश पटेल का पुत्र शिवम कुमार (16) शनिवार की रात्रि अपनी बाइक से गोगरी गौशाला मेले देखने जा रहे थे. जमालपुर बाजार की ओर विपरित दिशा से आर रही ऑटो (बीआर 34पी-2489) अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गयी़ बाइक चला रहे अविनाश कुमार (17) गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया, जबकि बाइक के पीछे बैठा दिवाकर व शिवम आंशिक रूप से घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




