बैंक से बरखास्त नौ कर्मियों को किया गया बहाल

खगड़िया : जिला को-ऑपरेटिव बैंक के विभिन्न शाखा में अवैध रूप से बहाल किये गये नौ कर्मियों को कुछ माह पूर्व ही बरखास्त कर इनके विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिये गये थे, लेकिन वरीय अधिकारी के आदेश को नहीं मानते हुए इन कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की जगह पुन: इसे उसी पद पर बहाल […]
खगड़िया : जिला को-ऑपरेटिव बैंक के विभिन्न शाखा में अवैध रूप से बहाल किये गये नौ कर्मियों को कुछ माह पूर्व ही बरखास्त कर इनके विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिये गये थे, लेकिन वरीय अधिकारी के आदेश को नहीं मानते हुए इन कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की जगह पुन: इसे उसी पद पर बहाल कर दिया गया है.
सहयोग समिति भागलपुर प्रमंडल के संयुक्त निबंधक ललन शर्मा के द्वारा निबंधक पटना को भेजे गये रिपोर्ट तथा रसौंक पैक्स अध्यक्ष द्वारा डीएम से की गयी शिकायत के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि अवैध रूप से बहाल किये गए जिन कर्मियों को कुछ माह पूर्व निबंधक पटना ने हटाने का आदेश दिया था, उन्हें फिर से काम पर रख लिया गया है. कुछेक दिनों के लिए कागज पर इन कर्मियों को हटाया गया था, लेकिन बैंक में ये कर्मी हमेशा कार्य करते आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




