पैक्स चुनाव – नामांकन के अंतिम दिन 76 प्रत्याशी ने भरा पर्चा

Updated:
विज्ञापन

नामांकन कराने को लेकर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी

विज्ञापन

चौथम. पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि को नामांकन कराने को लेकर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी. नामांकन के अंतिम दिन कुल 76 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. जिसमें पैक्स अध्यक्ष पद से 15 एवं सदस्य पदों के लिए 61 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया. बीडीओ मो मिन्हाज अहमद ने बताया कि अध्यक्ष पद से सरसवा पैक्स से मनोज कुमार, हरदिया पैक्स से संजीत कुमार, मनीष कुमार ने नामांकन किया. वहीं धुतौली पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सैकड़ों समर्थकों के साथ मिथलेश प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया. इसके अलावा रोहियार पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ बबलू एवं रूबी देवी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा भरा. नीरपुर पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह एवं सुशीला देवी ने नामांकन किया. जबकि चौथम पैक्स से सुनील कुमार एवं नवीन कुमार ने नामांकन दाखिल किया. पश्चिमी बौरने पंचायत अंतर्गत सरैया पैक्स से पवन कुमार एवं कैथी पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिंह एवं शबनम देवी ने पर्चा दाखिल किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन