चौक चौराहे पर लगाये जा रहे हार जीत के कयास

चौक चौराहे पर लगाये जा रहे हार जीत के कयास महेशखूंट : चुनाव समाप्ति के बाद अब लोग चौक-चौराहों पर या फिर चाय की चुस्की के साथ भी प्रत्याशियों के हार जीत की चर्चा में मशगुल दिख रहे हैं. बाजार का लोहिया चौक हो या फिर आसाम रोड चौक या फिर केशव चौक सभी जगह […]
चौक चौराहे पर लगाये जा रहे हार जीत के कयास
महेशखूंट : चुनाव समाप्ति के बाद अब लोग चौक-चौराहों पर या फिर चाय की चुस्की के साथ भी प्रत्याशियों के हार जीत की चर्चा में मशगुल दिख रहे हैं.
बाजार का लोहिया चौक हो या फिर आसाम रोड चौक या फिर केशव चौक सभी जगह बस लोग प्रत्याशियों के हार-जीत की ही चर्चा कर रहे हैं. समर्थकों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के दावे किये जा रहे हैं,
तो दूसरी तरफ नेताओं द्वारा जातिगत मतदान के आंकड़े भी पेश किये जा रहे हैं और सर्वाधिक जातिगत के आंकड़ों के हिसाब से हार-जीत का आंकड़ा पेश किया जा रहा है. महेशखूंट लोहिया चौक के हीरा सिंह, बबलू कुमार, डॉ मुकेश कुमार, नरेश केशरी आदि लोगों ने बताया कि इस बार के चुनाव में विकास के मुद्दे छाये रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










