लॉटरी का सरगना पोस्ट ऑफिस रोड का लंगड़ा बाबा

Published at :21 Aug 2015 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
लॉटरी का सरगना पोस्ट ऑफिस रोड का लंगड़ा बाबा

खगड़िया : लॉटरी का धंधा करने वाले माफिया दिन ब दिन लाल होते जा रहे हैं. करोड़ों की संपत्ति अजिर्त कर चुके धंधेबाजों की पहुंच इतनी मजबूत है कि पुलिस इन पर हाथ डालने से भी कतराती है. तभी तो शहर के स्टेशन रोड से लेकर अधिकांश चौक चौराहों पर खुलेआम लॉटरी का अवैध धंधा […]

विज्ञापन

खगड़िया : लॉटरी का धंधा करने वाले माफिया दिन ब दिन लाल होते जा रहे हैं. करोड़ों की संपत्ति अजिर्त कर चुके धंधेबाजों की पहुंच इतनी मजबूत है कि पुलिस इन पर हाथ डालने से भी कतराती है.

तभी तो शहर के स्टेशन रोड से लेकर अधिकांश चौक चौराहों पर खुलेआम लॉटरी का अवैध धंधा फल-फूल रहा है. कहा जाता है पोस्ट ऑफिस रोड में रहने वाला लंगड़ा बाबा लॉटरी के गिरोह का सरगना है. सूत्रों की मानें तो बेरोकटोक हो रहे लॉटरी के धंधे के पीछे कमीशन का खेल है.

पोस्ट ऑफिस रोड में बैठा सरगना लॉटरी का जाल फैला कर गरीबों की गाढ़ी कमाई लूट रहा है. ताज्जुब की बात यह है कि खगड़िया में खुलेआम चल रहे इस धंधे से पुलिस अनजान बनी हुई है. लोगों की मानें तो दाल में कुछ काला जरूर है.

थाने से सटे कैसे हो रहा लॉटरी का खेल
सूत्रों की मानें तो सदर थाने के समीप ही लॉटरी के ठिकाने स्थित हैं. जहां से गिरोह के काले कारोबारियों द्वारा लॉटरी की सप्लाई एजेंटों को की जाती है. यह सब खुलेआम चलता है. ऐसे में सवाल उठता है कि सदर थाना रोड में स्थित लॉटरी के ठिकाने के बारे में अब तक पुलिस को पता क्यों नहीं चल पाया है. या फिर जान बुझ कर पुलिस अनजान बनने की कोशिश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन