पोलियो की दवा से बच्चे न रहे वंचित : डीडीसी

Published at :17 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
पोलियो की दवा से बच्चे न रहे वंचित : डीडीसी

खगडि़या : पोलियो की दवा से बच्चे वंचित न रहे इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक में डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने सिविल सर्जन सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को पोलियो कार्यक्रम के दौरान लगातार मोनेटरिंग करने को कहा. समीक्षा के […]

विज्ञापन

खगडि़या : पोलियो की दवा से बच्चे वंचित न रहे इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक में डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने सिविल सर्जन सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को पोलियो कार्यक्रम के दौरान लगातार मोनेटरिंग करने को कहा. समीक्षा के दौरान यह बातें सामने आयी कि पिछली बार पोलियो की दवा से कुछ वंचित रहे गये थे.

24 अप्रैल से पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन होना इस बार कमियो को दूर कर हर 0 से 5 वर्ष तक बच्चों तक पोलियों की दवा पहुंचाने को कहा गया है. डीडीसी नियमित टीकाकरण कार्य को और बेहतर बनाने के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधा में आये सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर अच्छी नीति बनाने का निर्देश दिया. बैठक में सीएस डॉ विजय कुमार सिन्हा, डीएस मीरा सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देव नंदन पासवान, अस्पताल प्रबंधक शशि कांत, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी एसपी मंडल, डॉ वाई एस प्रयासी सभी पीएचसी प्रभारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन