अनिल को क्या पता था, घर पर मौत कर रही इंतजार

Updated at :27 Jan 2015 10:03 PM
विज्ञापन
अनिल को क्या पता था, घर पर मौत कर रही इंतजार

बेलदौर. परदेस से घर आया अनिल सादा इस बार काफी खुश था. उसने सोचा था कि अपने परिवार के साथ मकर संक्राति व सरस्वती पूजा का उत्सव खूब धूमधाम से मनायेंगे. अभाव मंे जी रहे अपने मां बाप समेत तीन छोटी बहन, एक छोटा भाई व पत्नी व अपने मासूम बेटे को छोटे मोटे उपहार […]

विज्ञापन

बेलदौर. परदेस से घर आया अनिल सादा इस बार काफी खुश था. उसने सोचा था कि अपने परिवार के साथ मकर संक्राति व सरस्वती पूजा का उत्सव खूब धूमधाम से मनायेंगे. अभाव मंे जी रहे अपने मां बाप समेत तीन छोटी बहन, एक छोटा भाई व पत्नी व अपने मासूम बेटे को छोटे मोटे उपहार देकर उनके सपनों को पूरा करेंगे. पति के आने से पत्नी संगीता देवी काफी खुश थी.

दो वर्ष पहले ही तो शादी हुई थी. लेकिन घर की माली हालत के कारण अपने 1 वर्ष के बेटे खुशीलाल एवं पत्नी को घर पर छोड़कर हरियाणा मंे मजदूरी कर पूरे परिवार का जीविका चलाता था. परिवार से मिलने के उमंग में युवक 10 जनवरी को ही घर आया था.

लेकिन इसे क्या पता कि इस बार घर पर मौत इसका इंतजार कर रही है. अपने भाई बहन मे सबसे बडा बेटा अनिल ही सबका एक मात्र जीने का सहारा था. अनिल के मौत से इसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. बूढ़ी दादी की गोद मंे दो वर्ष का भाई गोविंद एवं एक वर्ष का बेटा खुशीलाल घटना से बेखबर खेल रहा था. तो दादी बिलख बिलख कर रो रही थी. पिता सुलोचन सादा बेटे के मौत से बुत बन गये तो मां एवं पत्नी युवक के शव से लिपटकर दहाड़ मार कर रो रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन