अनियंत्रित हो ऑटो पलटी, चार घायल
Updated at : 08 Jan 2020 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : बूढ़ी गंडक ओवरब्रिज पर मंगलवार की अहले सुबहसड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां डॉक्टर द्वारा घायल का इलाज किया गया. मिली जानकारी के अनुसार बूढी गंडक पुल पर रघुनाथपुर से खगड़िया आने वाली ऑटो अनियंत्रित हो […]
विज्ञापन
खगड़िया : बूढ़ी गंडक ओवरब्रिज पर मंगलवार की अहले सुबहसड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां डॉक्टर द्वारा घायल का इलाज किया गया. मिली जानकारी के अनुसार बूढी गंडक पुल पर रघुनाथपुर से खगड़िया आने वाली ऑटो अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई.
जिस कारण ऑटो पर सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. घायलों में एक ही परिवार के तीन सदस्य रघुनाथपुर निवासी शिवरानी देवी, पति पप्पू कुमार और 7 वर्षीय पुत्री सवर्णी कुमारी शामिल हैं.
वही मुंगेर जिले के साहेब दियारा वार्ड संख्या 3 के रहने वाले विदों सिंह के 38 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल मनोज सिंह के परिजन ने बताया कि रोजाना सुबह साहेब दियारा से खगरिया सब्जी मंडी साग सब्जी बेचने के लिए जाते हैं. इसी तरह वह मंगलवार को भी खगड़िया जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




