घटिया सामग्री से किया जा रहा सब स्टेशन स्विच यार्ड का निर्माण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2019 5:07 AM
विज्ञापन
चौथम : प्रखंड के धुतौली में बन रहे पावर सब स्टेशन में घटिया सामग्री से निर्माण किया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इंजीनियर की अनुपस्थिति में सुपर वाईजर द्वारा मनमाने तरीके से निर्माण किया जा रहा है. मालूम हो कि धुतौली में साढ़े छह करोड़ की लागत से पावर सब स्टेशन का […]
विज्ञापन
चौथम : प्रखंड के धुतौली में बन रहे पावर सब स्टेशन में घटिया सामग्री से निर्माण किया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इंजीनियर की अनुपस्थिति में सुपर वाईजर द्वारा मनमाने तरीके से निर्माण किया जा रहा है. मालूम हो कि धुतौली में साढ़े छह करोड़ की लागत से पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है.
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को स्विच यार्ड में ब्रिक सोलिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा था. जिसमें दो नंबर का ईंट लगाया जा रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के दो नंबर ईंट को हटा दिया गया. जबकि पीएससी ग्रेड का सीमेंट के बजाय नॉर्मल सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है. उपप्रमुख नरेश कुमार बाद, प्रभाकर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि इंजीनियर साइट पर नहीं आते हैं. जिस कारण सुपरवाइजर कन्हैया कुमार भी समय पर नहीं आते हैं.
इधर ग्रामीणों की शिकायत के बाद कंपनी के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि घटिया सामग्री लगाये जाने की जांच की जायेगी. शिकायत के बाद ईंट को बदल दिया गया है. यदि स्विच यार्ड निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है तो दोषी
कर्मी व संवेदक के विरुद्ध कार्रवाईकी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










