मंदिर में युवक ने खुद की बलि देने के लिए गला काटा, वीडियो हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : बिहारमें खगड़िया के परबत्ता में नयागांव सतखुट्टी स्थित स्वर्ण दुर्गा देवी मंदिर में मंगलवार को सुबह में उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब एक युवक ने मंदिर में खुद की बलि देने के लिए अपना गला काट लिया. उसने देवी दुर्गा को रक्त चढ़ाने का भी प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे दबोच […]

विज्ञापन

खगड़िया : बिहारमें खगड़िया के परबत्ता में नयागांव सतखुट्टी स्थित स्वर्ण दुर्गा देवी मंदिर में मंगलवार को सुबह में उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब एक युवक ने मंदिर में खुद की बलि देने के लिए अपना गला काट लिया. उसने देवी दुर्गा को रक्त चढ़ाने का भी प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया. खून से लथपथ युवक को पुलिस ने कब्जे में लेकर परबत्ता सीएचसी लाया. जहां प्रारंभिक उपचार के बाद खगड़िया रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नयागांव राजपूत टोला निवासी संजय ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र टिंकू कुमार भक्ति व अंधविश्वास के चक्कर में आकर माता की प्रतिमा के सामने अपना शीश चढ़ाने मंगलवार को पहुंचा था. टिंकू ने मंदिर में अपनी गर्दन काट लिया.

मंदिर के पुजारी की पड़ी नजर
युवक ने जैसे ही मंदिर परिसर में अपना गला काटा, तभी पुजारी अमित मिश्र उर्फ डबलू व कुछ अन्य लोगों की नजर युवक पर पड़ी. उसके हाथ में एक चाकू भी था. घटना की जानकारी मिनटों में आग की तरह फैल गयी और सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर परिसर में पहुंच गये. युवक ने अपना रक्त देवी को चढ़ाने का भी प्रयास किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस उसे गंभीर हालत में पहले परबत्ता सीएचसी ले गयी, लेकिन हालत चिंताजनक होने पर उसे खगड़िया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. कुछ लोगों का कहना है कि युवक ने कोई मन्नत मांगी थी जो पूरी हो गयी और उसके बाद उसने प्रसन्नता से देवी के आगे अपना शीश चढ़ाने का प्रयास किया. बताया जाता है कि युवक ने के गले में गंभीर जख्म हो चुका है.

जेल भी जा चुका है युवक
गला काट कर खुद की बलि देने का प्रयास करने वाले युवक पूर्व में जेल भी जा चुका है. उक्त युवक के विक्षिप्त होने की भी बातें सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार टिंकू कुमार ने पूर्व में भी अन्य लोगों पर चाकू से हमला किया था.वहीं एक घटना मे वह जेल भी जा चुका है. इधर कुछ दिनों से वह अजीबोगरीब हरकतें भी किया करता था. फिलहाल मंदिर परिसर में गला काटने की घटना की जिले भर में चर्चा हो रही है. इधर, परबत्ता पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन